Thursday, July 17, 2025

Live Weather Alert मौसम अपडेट: देश के 12 से भी ज्यादा राज्यों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की जताई आशंका





 मौसम अपडेट: देश के 12 से भी ज्यादा राज्यों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की जताई आशंका, साथ ही अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है मौसम? 


  •  देश के अधिकांश राज्यों में भारी से भी ज्यादा बारिश की संभावना 
  • 12 से भी ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट 
  • मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट 
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। कहीं पर भारी बारिश से लोगों को गर्मी से आराम मिल रहा है तो कहीं पर बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। लगातार बारिश होने की वजह से नदियां उफान पर हैं और इस बीच ही देश के अधिकांश राज्यों में मानसून का कहर जारी है। मौसम के पूर्वानुमानों को देखते हुए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बिहार, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने इन राज्यों में चेतावनी भी जारी की है। 


दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली एनसीआर में मानसून ने अपना एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सभई को बताया गया है कि, छतरी लेकर निकलें। दिल्ली के तापमान के बारे में जानें तो, दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके चलते ही हवा और उमस भी फील होगी। 


हिमाचल प्रदेश में हाल बेहाल 

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना भी आई है, साथ ही बाढ़ जैसे हालात लगातार बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब भी परेशानियां कम नहीं हुई हैं। लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

  उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग की तरफ से उत्तराखंड में भी मौसम के पूर्वानुमानों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी से भी ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी, जिसमें देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल जैसे कई जिले शामिल हैं।

 पश्चिम बंगाल में भारी बारिश 

पश्चिम बंगाल में बारिश के हाल देखें तो यहां पर बाढ़ की वजह से हाल बेहाल हो रहे हैं। जिले के करीब 2 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश होने की वजह से नदियां भी उफान पर हैं और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हजारों घरों में पानी भर गया है और गांव में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए मजबूरी में जाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

 उत्तर प्रदेश में क्या हैं मौसम के हाल? उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना में बाढ़ आ गई है, जिससे नदियों के आसपास के करीब 15 से भी ज्यादा इलाके जलमग्न हो गए हैं। 5 लाख लोगों की आबादी बाढ़ की वजह से प्रभावित हुई है। गंगा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। इसको मद्देनजर रखते हुए ही लोगों को नदी के किनारे ना जाने की चेतवानी दी गई है। वाराणसी में भी गंगा नदी उफान पर है।